फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में संक्रमण से पीड़ित 10 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती पेट में संक्रमण से पीड़ित 10 साल की बच्ची की शनिवार की रात मौत हो गई। दो बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद थी। इमरजेंसी में 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 22 गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। शहर के राधारमन रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार की 10 साल की पुत्री रिया को पेट में संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. एम लाल का कहना था कि बच्ची को पेटदर्द की दिक्कत बताते हुए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें