कासगंज। कासगंज-बदांयू मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। हादसे में युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में नीरेश कुमारी उर्फ नीतू (18) पुत्री रमेश सिंह निवासी नगला बंजारा की मौत हुई है। वह बुधवार की देर शाम गांव से दवा लेने के लिए मामों आ रही थी। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। जब नीतू के घायल होने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे लेकर अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।