फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव, दिसंबर में होनी थी शादी

Sun, 18 Sep 2022 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवती का शव रविवार की सुबह फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वे आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मोहल्ला कौशल्या नगर निवासी युवती ने शनिवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार की सुबह परिजन जागे तो युवती को शव फंदे से लटका देख चीख पुकार मच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं सका है। 

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कौशल्या नगर निवासी लवली (22) ने शनिवार रात घर के एक कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह हो सकी। युवती के शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

गांव निकाऊ के युवक से तय हुई थी शादी 

सूचना पर उत्तर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि लवली की शादी खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निकाऊ निवासी युवक के साथ तय हुई थी। माह दिसंबर में शादी होनी थी। 

युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी पीड़ित परिजन नहीं दे सके। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवती ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें