फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव बरामद होने की सूचना पर एसपी सिटी सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस युवती की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या किसी और स्थान पर की गई है। शव को यहां लाकर फेंका गया है। युवती पीले रंग का सलवार और कोको कोला कलर की कुर्ती पहने है। हत्या के पीछे का कारण जानने में पुलिस जुटी है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जिस स्थान पर युवती का शव मिला, वह एक प्लॉट है।