करहल। कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने एक अल्पसंख्यक समुदाय की युवती को घर में खींच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। जब विरोध किया तो पिटाई कर दी। पीड़िता के साथ थाने पहुंची मां ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अल्प संख्यक समुदाय की युवती घर में हुए विवाद के बाद दरवाजे पर खड़ी थी। तभी गांव का रहने वाला नामजद डंडा लेकर और पुत्री को दरवाजे से खींच कर अपने घर में ले गया।आरोपी ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। जब विरोध किया तो डंडे से उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार जब मां बचाने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी ने मां बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।