फोटो 29 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय पहुंची जीजीआईसी छात्राएं । स्रोत विद्यालय
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने बुधवार को प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य सुमन यादव के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा कैंपस में छात्राओं ने गृह विज्ञान विभाग, खाद्य एवं पोषण विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, जीव विज्ञान विभाग, भौतिक विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, ऑडिटोरियम हॉल, विज्ञान म्यूजियम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग, मानविकी विभाग आदि का भ्रमण किया। इस दौरान आशा शर्मा, सुनीता देवी, शैली पांडेय, ज्योति सक्सेना, समीक्षा, किरनपाल आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।