मतदान कार्मिकों की ड्यूटी प्राप्त कराएं
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के मतदान कार्मिकों को ड्यूटी आदेश प्राप्त करा दें। ड्यूटी प्राप्त कराते हुए उसकी प्राप्ति विकास भवन में कक्ष संख्या 40 में 9 अप्रैल को जमा कराना सुनिश्चित करें। बीएसए ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण प्राप्त करें और आदेशानुसार ड्यूटी पर पहुंचें। संवाद