कासगंज। श्री जिला सराफा एसोसिएशन का अधिवेशन शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। अधिवेशन में कस्बों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। वहीं नगर युवा टीम का गठन किया गया। साथ ही आगामी सितंबर में एसोसिएशन का महाअधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 30 सितंबर की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। कार्यक्रम में मिरहची, सिढ़पुरा, बिलराम, अमांपुर की नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया गया। राहुल भारद्वाज को एटा जिले का जिला प्रभारी सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजवीर सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष मिंकी अग्रवाल ने नवगठित इकाई के पदाधिकारियों से इकाइयों को पुनर्गठित कर बैठक आयोजित करने के लिए कहा। युवा टीम में अध्यक्ष तनुज राठौर, महामंत्री अक्षत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष कार्तिकेय बिरला को मनोनीत किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह राणा, गौरव वर्मा, अर्पित अग्रवाल, शुभम गहलोत व उपाध्यक्ष अंशुल सोनी को चुना गया।अधिवेशन में जिला सराफा एसोसिएशन का महाअधिवेशन 30 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।