फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफा व्यापारियों का महाअधिवेशन 30 सितंबर को

Thu, 12 Sep 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद एटा एवं कासगंज के सराफा व्यापारियों का महाअधिवेशन 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिला सराफा एसोसिएशन युवा की बैठक कारोबारी देवांश गहलोत के प्रतिष्ठान पर हुई। इस दौरान आगामी महाअधिवेशन की तैयारियों और उसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में युवा महामंत्री अक्षत अग्रवाल ने कहा कि महाअधिवेशन में पंजीकरण काउंटर पर प्रत्येक व्यापारी का प्रमाण पत्र और आई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्ष तनुज राठौर ने कहा कि महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए युवा टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी और अधिवेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेगी। नगर महामंत्री सत्य प्रकाश गहलोत ने अधिवेशन की विस्तृत योजना प्रस्तुत की। जिसमें आयोजन की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। युवा टीम के सदस्य अर्पित और यश अग्रवाल ने कहा कि अधिवेशन में नगर और कस्बों के युवा सराफा व्यापारियों को जोड़कर एक सशक्त श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल और मिंकी अग्रवाल ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिवेशन में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें