बरौली अहीर। ड्रीम सिटी कॉलोनी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसका उद्घाटन सांसद राजकुमार चाहर के बेटे शूरवीर चाहर ने किया। इस अवसर पर कॉलोनी के अध्यक्ष मोनू सोलंकी, जितेंद्र सिसोदिया,अनिल गुप्ता, योगेश दीक्षित, आदित्य भदौरिया, किशोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में जूनियर अंडर-10 में गार्गी व त्रिशा, जूनियर अंडर-16 में आदित्य व आरव, सीनियर 16+ में आयुष व तेजस, लेजेंड्स 35+ में शेखर व राजीव और महिला वर्ग में संध्या और गायत्री की टीम विजेता रही।