फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमर से कार और थार खींचकर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे गौरव पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। कस्बे के रहने वाले पहलवान गौरव चाहर कमर से रस्सी बांधकर एक कार और एक थार को खींचते पैदल खींचते हुए वृंदावन पहुंचे। 2 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे उन्होंने अपनी यह यात्रा शुरू की थी। बताया कि वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का दर्शन और आशीर्वाद की चाहत लेकर आए हैं। गौरव पहलवान ने बताया कि रविवार को चार दिन हो गए और 75 किलो मीटर की यात्रा पूरी कर ली है। पैरों में छाले पड़ गए हैं। उनके साथी भोला, राज, मीकू हावड़ा, अंकित, पुष्पेंद्र एवं बंटी रावत ने भी रास्ते में उनका पूरा सहयोग किया। बताया कि उन्होंने गौरी गोपाल आश्रम जाकर अनिरुद्ध आचार्य महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अब बस प्रेमानंद महाराज का दर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें