जिले में बसपा धीरे-धीरे अपना जनाधार खोती जा रही है। बीते चुनाव में जहां कई नेता सपा में शामिल हो गए थे तो वहीं इस बार बसपा नेताओं का रुख भाजपा की तरफ है। बसपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे गौरव नंद ने भी बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। गौरव नंद सविता ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदर सीट से बसपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाया था। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके भाजपा में जाने से पार्टी को झटका लगा है।
22जेएनडी16: रणधीर सिंह लोहान।