फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चालक को झपकी आने से गैस टैंकर से निकली गैस

Mon, 20 Feb 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब चार बजे जीटी रोड हाईवे पर चालक को झपकी आने के बाद गैस टैंकर पलट गया। इसके बाद टैंकर से कार्बन डाई ऑक्साइड का रिसाव होने। कुछ ही देर में करीब दो किमी के क्षेत्र में धुंध छा गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मार्ग का आवागमन बंद करा दिया। करीब ढाई घंटा बाद गैस खत्म हो गई। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

कानपुर देहात थाना राजपुर क्षेत्र के गांव सिलेहरा निवासी राधेश्याम पंजाब कार्गो कंपनी के गैस टैंकर को खुर्जा से संडीला लेकर जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे करीब 22 टन सीओ-2 (कार्बन डाई ऑक्साइड) भरा टैंकर जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव सूरजपुर तिलियानी के पास पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित हुआ टैंकर हाईवे किनारे खोखे पर पलट गया। टैंकर पलटते ही तेजी के साथ सीओ2 गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में गैस की सफेद धुंध छा गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


स्थिति को देखते ही तुरंत ही मार्ग का आवागमन रुकवा दिया गया। दहशत के बीच पुलिस गैस रिसाव को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। करीब साढ़े छह बजे टैंकर में गैस खत्म हो गई। इसके बाद वहां छाई धुंध भी धीरे धीरे हट गई। गैस का बहना बंद होने के बाद मार्ग का आवागमन शुरू कराया गया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर को हटवाया गया।
विज्ञापन



वर्जन बिछवां क्षेत्र में कार्बन डाई ऑक्साइड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम भेजकर गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे पहले ही गैस खत्म हो गई। - यदुनाथ सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें