फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चाय बनाते समय धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, दूर जा गिरे घर के सभी खिड़कियां और दरवाजे; मची अफरा-तफरी

Wed, 19 Aug 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खेड़ा पचगाई में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया, जिससे घर की दीवारें और दरवाजे दूर जा गिरे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई; सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर के गांव खेड़ा पचगाई में बुधवार सुबह सिलिंडर ब्लास्ट से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार का मकान धमाके में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सात-आठ कमरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं, जबकि छत और दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

गांव निवासी उदयभान की दो बेटियों की शादी 11 दिसंबर को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे परिवार के लोग चाय बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के सात-आठ कमरे जर्जर हो गए और दीवारों में दरारें पड़ गईं। स्कूटी जलकर राख हो गई। हादसे के बाद मकान की हालत बेहद भयावह हो गई। क्षतिग्रस्त मकान अब रहने लायक नहीं बचा है। शादी के लिए जुटाए गए सामान के भी मलबे में दबकर बर्बाद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उदयभान ने बताया कि बेटियों की शादी में डेढ़ महीने से भी कम समय बचा है। हादसे में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। शादी के लिए जो सामान और रुपये जुटाए थे, वह सब बर्बाद हो गया। अब शादी के साथ मकान दोबारा खड़ा करने का संकट भी सामने है। सूचना पर थाना एकता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें