फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिठाई बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, दो झुलसे

Wed, 21 Aug 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिलिंडर में लगी आग।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के ईशन नदी पुल पर बुधवार की सुबह मिठाई बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आग को बुझाने के प्रयास में दुकानदार और हलवाई झुलस गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला पीर निवासी राम विलास ईशन नदी पुल के पास मिठाई की दुकान का संचालन कर रहे हैं। बुधवार की सुबह हलवाई रजनेश पाल मिठाई बना रहा था, तभी गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की लपटें देख दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुल के पास ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी मौके पर आ गए और आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सिलिंडर में लगी आग को बुझाने के प्रयास में राम विलास और हलवाई रजनेश झुलस गए। दोनों को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। राम विलास और रजनेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें