फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पश्चिमी गेट से हटाया कचरा और सफाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नाला उफनाने से सड़कों पर जमा कीचड़ की खबर प्रकाशित होने के बाद कंपनी जेएस एनवायरो के कर्मचारियों ने रविवार सुबह सफाई की। पश्चिमी गेट से अमरूद टीला पार्किंग तक सड़कों की तेज प्रेशर से धुलाई कराई। ताजमहल के 500 मीटर दायरे में कोबल स्टोन से सड़क का निर्माण किया गया है, जिसमें पश्चिमी गेट की ओर 500 मीटर तक लाल बलुई पत्थर और इससे आगे 300 मीटर तक ग्रेनाइट लगाया गया है। पानी के तेज प्रेशर का इस्तेमाल सड़क पर जमा कीचड़ हटाने के लिए किया गया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जोनल सेनेटरी ऑफिसर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को ताज के दोनों गेटों पर सफाई व्यवस्था का नियमित जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें