फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल्द शुरू होगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

Mon, 14 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका कासगंज द्वारा गांव अहरौली में बनवाया गया एमआरएफ प्लांट अब शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसके संचालन के लिए आवश्यक बिजली कनेक्शन जारी करा दिया गया है। प्लांट का संचालन शुरू होने के बाद यहां कूड़ा निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा। शहर भर से एकत्रित होने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए कासगंज पालिका के पास पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव अहरौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनवाया गया। हालांकि के बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण यह चालू नहीं हो पा रहा था। विद्युत निगम द्वारा पैसे जमा करने के बाद भी एमआरएफ प्लांट को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के के बाद डीएम ने निगम को विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन जारी होने के बाद कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके लिए 28 लाख रुपये कीमत की मशीनें भी मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें