कासगंज। अवैध बालू खनन पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। माफियाओं के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाएगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को खनन माफियाओं एवं उनकी संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे उनकी संपत्ति को कुर्क किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ ऑन लाइन मीटिंग की। डीएम व एसपी की संस्तुति के बाद थाने में बालू खनन के आरोपियों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि बालू खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी व पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। खनन के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।