फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जुआरियों और सटोरियों पर लगेगा गैंगस्टर, इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस, अब तक 100 से अधिक गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 08:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में पुलिस जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ अब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करेगी। एसपी के आदेश के बाद पुलिस इस अपराध से जुड़े लोगों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। अब तक 100 से अधकि आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस जुआरियों और सटोरियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है। इस दौरान इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में काफी समय से जुआ और सट्टे का काम करने वालों पर अब पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करेगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं। पुलिस इस अपराध से जुड़े लोगों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस 

बीती 20 मार्च से पुलिस जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ अभियान चला रही है। शनिवार को एसपी सौरभ दीक्षित ने जिले के थाना प्रभारियों को जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ गैंगस्टर की प्रभावी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस इसके लिए थाना के अपराध रजिस्टर से जुआरी और सटोरियों के अपराध इतिहास को चिन्हित कर रही है। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई जुआ सटोरियों के खिलाफ अमल में लाई जाएंगी। 

100 से अधिक जुआरी और सटोरिए गिरफ्तार 

पुलिस 20 मार्च से अब तक 100 से अधिक जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई आरोपी जुआ घर संचालन में गिरफ्तार किए गए। इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआ व सटोरियों के खिलाफ अभियान जारी है। इनके आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें