कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने 6 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। यह सभी आरोपी कासगंज हिंसा के मामले में भी नामजद हुए थे और जेल गए। इन अपराधियों पर गोवध अधिनियम जुआ, सट्टा, 7 सीएलआर एक्ट, हत्या, जानलेवा हमला की धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।
सदर कोतवाली पुलिस निरीक्षक वीपी गिरी के अनुसार गामा निवासी इस्माइलपुर रोड गली नंबर 3, सलीम निवासी इस्माइलपुर रोड गोल्डन गार्डन के पास, नाजिम खां निवासी बिजली घर के पास चकईया मोहल्ला, दानिश सलीम निवासी मोहल्ला नवाब गली निहारियान, असलम निवासी मोहल्ला बड्डू नगर इस्माइलपुर रोड और इसरार उर्फ छोटे निवासी गली नंबर 1 बड्डू नगर को गैंगस्टर में केस दर्ज किया गया है। गैंग का लीडर गामा है जो धनोपार्जन के लिए चोरी, लूट, हत्या, गोवध, जुआ जैसे संगीन अपराधों को करता हैं। अपराधी शातिर किस्म के हैं।
- सदर कोतवाली में 6 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया है। यह अपराधी गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है- अजीत चौहान, सीओ सिटी।