फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतिबंधित मीट बिक्री करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर

Sat, 01 Apr 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना प्रभारी ने प्रतिबंधित मीट की बेचने वाले चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। एएसपी ने चारों आरोपियों की संपत्ति के चिह्नित करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज रोड से 10 सितंबर 2022 को पुलिस ने प्रतिबंधित मीट बेचने के लिए ले जाते समय सादाब, सलमान, भूपेंद्र निवासी कुरावली मैनपुरी, सलमान निवासी भरगैन को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से टेंपो में रखा हुए 10 प्लास्टिक बैग से प्रतिबंधित मीट भी बरामद किया। उनके खिलाफ जेल भेजे जाने की कार्रवाई की। मामले में अब पुलिस ने चारों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि पुलिस चारों आरोपियों की संपत्तियों को चिह्नित करने के कार्य में जुटी हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें