फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढढौंस पुल के पास मुठभेड़ में पकड़ा गैंगस्टर

Sat, 16 Aug 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में करहल के रहने वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस मिले। एसपी नगर ने बताया कि उस पर जानलेवा हमला, चोरी सहित करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी बृहस्पतिवार रात ढढौंस पुल के पास गश्त पर थे। तभी एक बाइक सवार को आता देख, रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार ने गाड़ी रोक ली और मोड़ कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, तभी उसने पुलिस टीम पर तमंचा से फायर करना शुरू कर दिया। वह खेत की ओर भागने लगा। पीछा करने के दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की, एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे एसपी नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर पर करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी, जानलेवा हमला आदि की घटनाएं शामिल हैं। घायल हुए गैंगस्टर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से मिली बाइक और तमंचा कारतूस जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें