फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लूट के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के ततारपुर कालोनी के समीप तमंचे के बल पर नकदी व आभूषण लूटने के दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों ने संपत्तियां चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। ततारपुर कालोनी के समीप 13 अगस्त 2022 को अरविंद निवासी नगला हीरा कार से ढोलना की ओर से अपने गांव जा रहे थे। जब ततारपुर कालोनी के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार को रोक लिया। उनके पास से 1200 रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। अरविंद ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए जितेंद्र और अरविंद निवासी तेहरा मोड़ गंगीरी को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर में रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिलराम गेट से गिरफ्तार कर लिया। ढोलना थाना प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों की अपराध कर कमाई गई संपत्तियां चिन्हित की जा रही हैं। शीघ्र ही कुर्क कराने की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें