फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में चोरी व अन्य धाराओं के मामले के पांच आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित कर रही है। जिसके बाद कोर्ट से कुर्की वारंट लेकर उनकी संपत्तियों को कुर्क करेगी।
विज्ञापन

अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रविवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। पटियाली के ग्राम रतनपुर निवासी शिवरतन, गंजडुंडवारा के गांव पावलढेरा निवासी रामलखन और दीपू, पटियाली के मोहल्ला खेरू निवासी अर्जुन और गंजडुंडवारा के मोहल्ला वनखंडी निवासी शिव कुमार के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। आरोपी चोरी, मारपीट, शस्त्र अधिनियम, दुष्कर्म सहित अन्य अपराधों में शामिल हैं। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस क्षेत्र में हुए अन्य अपराधों में भी उनके शामिल होने की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। अवैध संपत्ति अर्जित करने के उद्देश्य से उनके द्वारा आपराधिक वारदात की जाती रहीं हैं। संपत्ति को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार कर कुर्की के वारंट लिए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें