फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिर बढ़े सकता है गंगा का जलस्तर

Wed, 17 Sep 2025 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो17गंगा में बहता जलस्तर ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जैसे तैसे गंगा के जलस्तर में कमी आई। बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीण गंगा का पानी कम होने से राहत में आने लगे थे। अब फिर से गंगा में बैराजों से प्रवाह बढ़ गया है। इससे आगामी दिनों में जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार की देर रात देहरादून के सहस्रधारा में बादल फट गया। इससे गंगा के पानी में अचानक वृद्धि हो गई। हरिद्वार के बढ़े हुए प्रवाह का असर अगले तीन दिन में जिले में दिखेगा। वहीं, नरौरा बैराज से भी पानी के प्रवाह में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है। बदली परिस्थिति में गंगा की खादर और बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक बार लोगों की दिक्कत बढ़ सकती हैं। इन क्षेत्रों में फिर से पानी पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों की चिंता प्रवाह बढ़ने से बढ़ गई हैं। सिंचाई विभाग ने गंगा में पानी की वृद्धि को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। नगला जयकिशन के उर्वेश ने बताया कि गंगा में फिर पानी बढ़ने लगा है। जैसे तैसे जलस्तर में कमी आई थी। फिर मुसीबत बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें