फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, 20 गांव में बढ़ी मुसीबतें

Thu, 07 Aug 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी के गांव लहरा में बाढ़ के पानी के बीच से होकर गुजर रहे लोगों को समझाते कोतवाली प्रभारी ज
विज्ञापन
कासगंज। गंगानदी में लगातार उफान चल रहा है। पहाड़ों पर हाे रही बारिश का कहर मैदानी इलाकों तक पहुंचता जा रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में शाम तक दस सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के आसार हैं। इससे तटीय इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। हालात बिगड़ते देख सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारी लगातार इलाके में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।बृहस्पतिवार को हरिद्वार, बिजनौर एवं नरौरा से बढ़ा हुआ प्रवाह गंगा में बना रहा जिससे बृहस्पतिवार को शाम के समय गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंगा की धारा खतरे के निशान से करीब 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि गंगा का हाईफ्लड लेवल 162.91 मीटर के निशान पर है। लगातार पानी बढ़ने से गंगा हाईफ्लड लेवल के स्तर पर पहुंच सकती है। तटीय गांव के ग्रामीण गंगा के उफान को देखते हुए लगातार इस बात की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। दतलाना के ग्रामीण हरिओम ने बताया कि दतलाना और उढ़ेर तक गंगा का पानी दस्तक दे चुका है। अब लगातार जलस्तर में वृद्धि होती दिख रही है। लहरा गांव में भी पानी लगातार आबादी की ओर बढ़ रहा है। लहरा में सड़क किनारे कांवड़ के लिए सजी दुकानों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। दुकानदार व ग्रामीण बाढ़ के पानी से बचाव की तैयारी में जुटे हैं। लहरा के पक्के मकानों की दीवार तक गंगा की धारा पहुंच गई है। वहीं पटियाली इलाके में लगातार स्थिति गंभीर हो रही है। करीब 20 गांव गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। कहीं आबादी तक पानी की दस्तक हो गई हैं कहीं खादर व खेतों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। इससे फसलों के सड़ने की आशंका बढ़ रही है। क्योंकि अभी गंगा का जलस्तर और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। पटियाली के मूंझखेड़ा, नगला नरपत, नगला जयकिशन, नगला दिपी, नगला हंसी, नगल दुरजन, नगला नैनसुख, नगला खना, नगला जैली, हिम्मतनगर बझेरा, पनसोती नगला, रिजौला गांव तक पानी की दस्तक हो चुकी है। बाहरी इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बाढ़ आपदा को देखते हुए एक दिन पूर्व ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। उन्होंने सभी तहसील क्षेत्रों से बाढ़ की रिपोर्ट मांगी। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव में पानी बढ़ने की रिपोर्ट दी गई। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि व सतर्कता से निगरानी करें। जिससे कहीं भी किसी भी तरह की दिक्कत न हो सके। अतिरिक्त एसडीएम भी प्रभावित इलाकों की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। इसके लिए सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मी अपने अपने इलाकों में लगातार बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार अग्रवाल सिंचाई विभाग के अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के साथ जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों की ओर गए। वहां उन्होंने बाढ़रोधी व कटानरोधी सुरक्षात्मक कार्यों को देखा। वहीं और पानी बढ़ने की स्थिति के बारे में बताया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जिले में बने बांधों की निगरानी लगातार की जाए। यदि कोई बांध कमजोर हो तो तत्काल बांध सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें