फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामलला के जलाभिषेक के लिए हरि की पौड़ी का गंगाजल जाएगा

Thu, 11 Jan 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की टीम अयोध्या में श्रीरामलला के जलाभिषेक के लिए तीर्थनगरी से हरि की पौड़ी का गंगाजल अयोध्या लेकर जाएगी। यह टीम मकर संक्रांति पर गंगाजल और सफेद इलायची दाने का प्रसाद अयोध्या के कारसेवक पुरम में सौंपेंगे। यह टीम 13 जनवरी को तीर्थनगरी से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने इस संबंध में संघ की बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का यह शुभ अवसर तमाम हिंदुओं और कारसेवकों के बलिदान के बाद आया है। हम सभी बेहद सौभाग्यशाली और अपने आप को गौरान्वित मानते हैं जो इस शुभ अवसर के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें