फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में उफान थमा, बांधों पर चल रहा मरम्मत का कार्य

Tue, 06 Aug 2024 04:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव का क्रम एक पखवाड़े से बना हुआ है। पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ बादल फटने की घटना होने से गंगा में उफान आ गया, लेकिन रविवार से गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी। सोमवार को गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर कम हो गया। सिंचाई विभाग सतर्क है। बांधों की मजबूती के लिए मरम्मत का कार्य कर रहा है। श्रावण मास में गंगा स्नान को पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बढ़े हुए जलस्तर के कारण पेरशानी हो रही है।गंगा का जलस्तर रविवार को कछला ब्रिज पर 163.55 मीटर के निशान पर था। सोमवार को 24 घंटे के बाद यह जलस्तर 15 सेंटीमीटर कम होकर 163.40 मीटर के निशान पर आ गया। अब गंगा के जलस्तर में और कमी आने के आसार हैं। क्योंकि बैराजों से भी पिछले 24 घंटों में पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। शुक्रवार व शनिवार को उफनती गंगा से कादरगंज पर श्मशान के बांध पर क्षति की आशंका को देखते हुए पटियाली एसडीएम कुलदीप कुमार ने सिंचाई विभाग को बांध पर मिट्टी डालने व रेत की बोरियां लगाने के निर्देश दिए हैं जिससे बांध की सुरक्षा और मजबूती बनी रहे। रविवार और सोमवार को श्रमिक इस कार्य में जुटे रहे। वहीं कटान प्रभावित गांव बरौना में भी रेत की बोरियां लगाने का कार्य सुरक्षात्मक रूप से किया गया। वहां भी श्रमिक रेत की बोरियां भरकर किनारे पर लगाने में जुटे थे। लगातार सुरक्षा के कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा बांधों पर किए गए। जिससे उफनती गंगा की लहरों से किसी तरह की दिक्कत नहीं हो सके। जलस्तर में कमी देखते हुए गंगा के तटवर्ती इलाके लोग भी राहत में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें