फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर से उठाकर कोसी में किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की सहेली सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 03 May 2019 08:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मथुरा जनपद में शेरगढ़ के एक गांव से गुरुवार देर रात एक किशोरी को घर से उठाकर ले गए युवकों ने कोसीकलां के बठैंनकलां में सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म में पीड़िता की सहेली और उसके पिता भी शामिल रहे। शेरगढ़ पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म को मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


युवकों की चंगुल से मुक्त होकर पहुंची किशोरी ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मोहनश्याम पुत्र गिर्राज, सुक्कन पुत्र दुर्गी, सुक्कन की बेटी और कोसीकलां के बठैंनकलां निवासी नारायण सिंह पुत्र धर्मलाल के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि मोहनश्याम और नारायण सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसमें शामिल उसकी सहेली और पिता भी रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता का विवाह 2014 में हुआ। केवल दो बार ही वह ससुराल गई। दो महीने से मायके में ही रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें