फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गनेशपुर क्रॉसिंग बंद करके बिछाई गईं नई पटरियां

Thu, 14 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 34  गंजडुंडवारा यार्ड स्थित समपार संख्या 221-ए पर नई रेल पटरी बिछाने का कार्य करते  कर्मी 
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से गंजडुंडवारा यार्ड स्थित समपार संख्या 221-ए पर बृहस्पतिवार की सुबह नई पटरी बिछाने का कार्य किया गया। इस कारण गनेशपुर फाटक सुबह 6 बजे से बंद रहा। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजारा जाएगा। इससे बाहर से आने वाले राहगीरों को खासी परेशानी हुई। 16 अगस्त की सुबह 6 बजे तक क्रॉसिंग बंद रहेगी। रेल संरक्षा की दृष्टि से बृहस्पतिवार की सुबह से गनेशपुर क्रॉसिंग को बंद करके नई पटरी बिछाने का काम किया गया। इस दौरान मशीनों से पुरानी पटरियों को निकालकर उसकी जगह नई बिछाई गई। रेलवे की ओर से 16 अगस्त की सुबह तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या-223 सी गंजडुंडवारा, 217 पटियाली यार्ड और 232 सहस्रटांज रोड से होकर गुजारा गया। गनेशपुर क्रॉसिंग एटा रोड पर स्थित है इसलिए दूसरे जिलों के अधिकांश वाहन इससे होकर गुजरते हैं। क्रॉसिंग बंद रहने के कारण बाहर से आने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरे जिलों के राहगीर ग्रामीणों से रास्ता पूछ-पूछकर अपनी मंजिल की ओर रवाना हो सके। इससे दिन भर मोहनपुर फाटक पर ट्रैफिक का दबाव बना रहा। ट्रेन गुजरने के दौरान मोहनपुर फाटक बंद होने पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक को धीरे-धीरे पास कराया जाता रहा। रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से क्रॉसिंग को बंद करके पटरियों को बदलने के लिए बड़ी-बड़ी मशीन लगाई गई जिससे कार्य जल्दी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें