फोटो 19 कासगंज ढोलना पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। एसओजी और सर्विलांस टीम ने ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नरायनी के पास श्मशान घाट के कमरे में संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनमें हाथरस जनपद के लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से नौ बाइक, एक कार बरामद की है। मौके पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी भी मिली। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि यह जुआ का अड्डा ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नरायनी के श्मशान घाट के एक कमरे में संचालित हो रहा था। पकड़े गए लोगों में हाथरस जनपद के रतिभानपुर का कल्लू उर्फ अमन, निहालपुर का सत्येंद्र यादव और नरहरपुर का वीरेश भी शामिल है। इसके अलावा अन्य लाेगों में कांदरखेड़ा का सत्यभान, नरायनी का यशपाल, खैरपुर का धनीराम एवं चरन सिंह, हजरतनगर का कौशल, नगला भीम का राकेश कुमार, मोहनपुर का धर्मवीर, ब्रह्मपुर का ओमवीर और मोहल्ला मंडी बिलराम का धीरज कुमार है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया।
फोटो 19 कासगंज ढोलना पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल