फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज महल की छत से हुआ था रिसाव, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने संसद में दिया जवाब; जानें क्या कहा

Thu, 12 Dec 2024 10:53 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली/आगरा

सार

संसद में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि इसी साल सितंबर में बारिश की वजह से ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत से पानी की बूंदें गिरी थी। 
विज्ञापन
Taj mahal - फोटो : Pexle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि इसी साल सितंबर में बारिश की वजह से ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत से पानी की बूंदें गिरी थी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश की वजह से 12 सितंबर को ताजमहल की छत से पानी की कुछ बूंदे गिरी। इसकी जानकारी सरकार ने संसद में दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 12 सितंबर को ताजमहल के मुख्य मकबरे की छत से कुछ पानी की बूंदें गिरी थी।

सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि इस साल सितंबर में यह घटना हुई। उनसे पूछा गया था कि क्या इस मानसून में क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण ताजमहल में रिसाव, दरारें और क्षति हुई है, और यदि हां, तो स्मारक को कितना नुकसान हुआ। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने संसद में जवाब दिया। 
विज्ञापन


सरकार ने उत्तर देते हुए कहा कि इस साल 10 से 12 सितंबर 2024 तक आगरा क्षेत्र में तीन दिनों से अधिक समय तक लगातार बारिश हुई। इस भारी बारिश के कारण 12 सितंबर 2024 को भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से ताज महल के अंदर पानी पहुंच गया। ताज महल के मुख्य मकबरे की छत से कुछ पानी की बूंदें गिरी। आगे कहा कि इसकी वजह से कोई गंभीर रिसाव, दरारें या क्षति नहीं देखी गई। बारिश का पानी अंदर घुस गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें