फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गगन की होगी प्रोफेशनल रिंग में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देवरी रोड के रहने वाले युवा मुक्केबाज गगन ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। वह अब प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। गगन के पिता माता प्रसाद और मां ममता ने प्रोफेशनल में भी कामयाबी की उम्मीद जताई है। वर्तमान में नोएडा में पुलिस विभाग में तैनात गगन जल्द ही हरियाणा के रोहतक में प्रोफेशनल बॉक्सिंग के लिए प्रशिक्षण शुरू करने जा रहे हैं। कोच ब्रजेश मीणा ने बताया कि गगन में प्रोफेशनल रिंग के लिए जरूरी ताकत, तकनीक और मानसिक मजबूती तीनों मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें