आगरा। ताजमहल का दीदार करने आई फ्रांस की महिला पर्यटक नोइल गिरौद की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तुरंत शिल्पग्राम स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। महिला पर्यटक की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।