शुक्रवार रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बसें तैयार हैं। किसी बस में टिकट नहीं लगेगा। बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। सभी बसों की इलेक्ट्रॉनिक टिक्टिंग मशीनों में निशुल्क टिकट का डाटा फीड कर दिया गया है।
नोएडा, बरेली, लखनऊ, फरीदाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी आदि रूटों पर 24 घंटे बसें मिलेंगी। चालक और परिचालक की अलग-अलग समय में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके।
डिपो पर तैनात किए रोडवेज कर्मचारी
शहर से सभी रूटों पर बसों को आईएसबीटी, ईदगाह व अन्य डिपो से रवाना किया जाएगा। यहीं पर लोगों की भीड़ भी लगती है। ऐसे में रोडवेज ने डिपो पर कर्मचारियों को तैनात किया है। अलग-अलग समय में कर्मचारियों को ड्यूटी करनी होगी, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके। जिस रूट पर भीड़ होगी, उस पर बसों को भेजा जाएगा।