फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण मुक्त कराए चकमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। अभयपुरा एवं बड़ागांव में चक मार्ग पर अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे बाह के नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बृहस्पतिवार को दोनों चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त कराए। दयाचंद पौरुष ने बताया कि दोनों गांवों में लोग चक मार्ग पर कब्जा किए जाने से आने जाने की समस्या को लेकर परेशान थे। राजस्व विभाग की टीम ने दोनों चक मार्गों की पैमाइश की, अपने सामने ही अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाया। कब्जेदारों को दोबारा से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। इस दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें