फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपनी के साझेदार के साथ की लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। एक कंपनी में साझेदार बनाने के बाद आरोपी ने युवक से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लिए। कंपनी भी अपने पिता के नाम करा ली। उक्त मामले में पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी संजेश कुमार उर्फ संजय ने बताया कि उनके पास धबल गुप्ता निवासी 3 वीवीआईपी एड्रेसिस सोसायटी राज नगर एक्सटेंशन थाना नंदग्राम गाजियाबाद और उमंग गुप्ता निवासी 18ए कीर्ति नगर झारसा रोड गुरुग्राम हरियाणा वर्ष 2018 में आए थे। इन लाेगों के साथ मिल कर एक कंपनी बनाई। जिसमें संजेश को 80 हजार रुपये महीना कंपनी की देखभाल करने के लिए देने की बात तय हुई थी। कंपनी थर्मोजेनिक हीटिंग टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यूआईटी भिवाड़ी के पते पर बनाई गई थी। कंपनी में 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी धवल गुप्ता और संजेश यादव के मध्य हुई थी।
कंपनी बनाने में करीब 1.60 करोड़ रुपये खर्च हुआ। 60 लाख रुपये संजेश, 40 लाखधबल गुप्ता और 60 लाख रुपये सिडबी बैंक से लोन लिया गया था। धीरे-धीरे धवल गुप्ता ने कंपनी में काम करना बंद कर दिया और सीए विभोर जिंदल से मिलकर फर्जी तरीके से कंपनी अपने पिता सुभाष के नाम ट्रांसफर कर ली। धीरे-धीरे धबल अपने ससुर व साले के नाम से रुपये निकालने लगा। जानकारी होने के बाद जब उसने अपने रुपये का तकादा किया तो उसे धमकाया गया। न्यायालय के आदेश पर धवल गुप्ता, विभोर जिंदल, सुभाष गुप्ता, रिंकी गुप्ता, उमंग गुप्ता, राकेश गुप्ता निवासी गुरुग्राम व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें