कासगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर के माध्यम से परीक्षा कराने वाले अभ्यर्थी मोनू कुमार निवासी सिकहरा थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के उपरांत मोनू को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, मोनू कुमार के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम से संबंधित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मामला दर्ज किया गया था। मोनू के स्थान पर सॉल्वर के द्वारा परीक्षा दी जा रही थी। इंस्पेक्टर सुधीर राघव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, 120बी और परीक्षा अधिनियम में मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कुल 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। मोनू फरार चल रहा था। जिसे बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।