फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। गुमान सिंह पुरा गांव में सत्यवीर के बेटे राज (4) की बुखार से बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार को राज को बुखार आया था। गांव के ही डॉक्टर से दवा दिलवाई थी। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। पहले बाह में निजी चिकित्सक को दिखाया। उसके मना करने पर सीएचसी लेकर पहुंचे। उपचार से राहत न मिलने पर सीएचसी से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से आगरा ले जाते समय रास्ते में राज की मौत हो गई। सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. विनय कुुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें