फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल पर बिछड़ा चार साल का मासूम, रोते बच्चे पर पड़ी पुलिस की नजर; ऐसे मिला परिवार

Mon, 17 Aug 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल की भीड़ में अलीगढ़ से आए परिवार का चार वर्षीय बच्चा अज्जू बिछड़ गया और रोता हुआ पश्चिमी गेट के पास मिला। ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम ने बच्चे को संभाला और रेडियो अनाउंसमेंट के जरिए उसे परिजनों से मिला दिया।
 
विज्ञापन
ताज पर उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच अलीगढ़ के जेवर से आए साजिद का 4 वर्षीय बेटा अज्जू बिछड़ गया। वह परिवार सहित आए थे। पश्चिमी गेट स्थित टिकट काउंटर के पास यह घटना हुई। भीड़ में रोते हुए जा रहे मासूम पर ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह की नजर पड़ी। उन्होंने बच्चे को अपने पास बिठाया और रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से बच्चे को परिजन से मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें