फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के दो ट्रैक्टरों के साथ चार चोर गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। पुलिस ने धुमरी रोड से चार चोरों को चोरी के दो ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों चोेरों को जेल भेज दिया हे।
विज्ञापन

पुलिस को कुछ माह पूर्व अमांपुर से चोरी किए गए ट्रैक्टर के साथ धुमरी रोड अंडर पास के कुछ लोगोंं के खडे़ होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख चारों चोर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चारों चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में चोरों ने अमांपुर से ट्रैक्टर चुराने की बात बताई। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम मोनू उर्फ जगमोहन निवासी गढ़िया नरसू कोत ,बीटूनिवासी नगला थनी जखेरा थाना ढोलना ,रंजीत निवासी ग्राम खवा जैथरा एटा व विजय निवासी सुनगढ़ी बताया। पकडे गए चोरों में मोनू पर चोरी के दो मामलों सहित तीन मुकदमे, रंजीत पर चोरी के पांच मामलों सहित सात मामले, विजय पर लूट का एक मामला तथा चोरी के दो मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए चारों चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें