फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो बच्चों के सिर मुड़वाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव वाहिदपुर माफी में चोरी के शक में दो बच्चों का सिर मुड़ाकर उन्हें अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पीड़ित बच्चों में से एक बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना ढोलना क्षेत्र के गांव वाहिदपुर माफी में हरप्रसाद की परचून की दुकान है। आरोप है कि हरप्रसाद ने गांव के दो बच्चों पर दुकान से रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए परिजन व दबंगों के साथ मिलकर पहले तो दोनों बच्चों को जमकर पीटा। इसके बाद उनका आधा सिर मुड़ाकर उन्हें अर्द्धनग्न अवस्था में उनके हाथों को पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना के वीडियो भी रात्रि में ही वायरल हो गए।
घटना के वक्त गांव के आधे से अधिक ग्रामीण गांव में ही एक छोर पर हो रहे भंडारे के प्रसाद वितरण में मौजूद थे। इसमें दोनों पीड़ित बच्चों के परिजन भी शामिल थे। जब देर शाम परिजन घर वापस आए ताे उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर रात्रि में पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

इसके बाद एक बच्चे की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों हरप्रसाद, रामचंद, राजा, मुकेश एवं रियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें से हरप्रसाद, रामचंद, मुकेश एवं रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी राजा अभी फरार है। पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। आरोपी रियाज गांव में बाल काटने का काम करता है। उसने ही बच्चों के बाल काटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें