फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC VDO Exam: आगरा में सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, चार मुन्ना भाई धरे गए

Mon, 26 Jun 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

UPSSSC VDO Exam: आगरा में सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी व जांच की गई। इस दौरान चार मुन्ना भाई पकड़े गए।
विज्ञापन
Agra News: ताजगंज थाना क्षेत्र में पकड़ा गया सॉल्वर लवकुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा में सोमवार को 4 सॉल्वर पकड़े गए। वे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। बायोमैट्रिक जांच में मिलान नहीं होने पर मामला पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। पुलिस को शक है कि गिरोह ने सॉल्वर बैठाए थे। इस पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को शहर से लेकर देहात के केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बिहार के गंगा चौक सहरसा निवासी सूरज कुमार को पकड़ा। वह अलीगढ़ के कास्का निवासी हिरोशि के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह 5000 रुपये लेकर परीक्षा देने आया था।

यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा

शाहगंज स्थित लीला शाह इंटर कॉलेज में प्रयागराज के थाना सोरांव स्थित मऊआइमा निवासी वीरेंद्र कुमार पकड़ा गया। वह औरैया के मुडेना निवासी सर्वेंद्र कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसके साल्वर गिरोह से जुड़े होने का शक है। पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी उसने यह नहीं बताया कि वह कितने रुपये लेकर और किसके माध्यम से सॉल्वर बनकर बैठा था।

विज्ञापन


छलेसर स्थित एसडी भदावर पीजी कॉलेज में अलीगढ़ के खैर निवासी राहुल कुमार को पकड़ा गया। वह संदीप सिंह के स्थान पर परीक्षा देने आया था। संदीप राहुल का चचेरा भाई है। आरोपी से फर्जी आधार कार्ड, प्रवेशपत्र और प्रश्न पुस्तिका बरामद की गई। राहुल बीएससी का छात्र है।

यह भी पढ़ेंः- घरवालों को किया फोन: 'ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया, अब बर्दाश्त नहीं होता, मर रही हूं..और नहर में कूद गई'

उधर, ताजगंज स्थित आरबी पब्लिक स्कूल में पिनाहट के भदरौली निवासी मनीष की जगह पर लवकुश परीक्षा में बैठा था। लखनऊ से ऑनलाइन स्क्रीनिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि चारों मामले में धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम में केस दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि वो किसी गिरोह के सदस्य तो नहीं हैं। मुकदमों में परीक्षार्थियों को भी आरोपी बनाया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें