फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज गिरफ्तार: पर्ची से करते थे ठगी, पुलिस ने दबोचे; दो हैं सगे भाई

Sat, 10 Jun 2023 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पकड़े गए आरोपियों से  पुलिस को एक अंगूठी, 9330 रुपये, दो बाइक और एक बैग पर्चियों से भरा बरामद हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उनकी करतूतों का खुलासा हुआ। 
 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद नगर में पर्चियां निकाल कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर के पास से पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे एक अंगूठी, आभूषण बेंच कर पाए रुपयों में से 9330 रुपये, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और एक पर्चियों से भरा हुआ बैग बरामद किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में सीसीटीवी फुटेज चेक कर उनके माध्यम से वीडियो फुटेज जारी कर अपराधियों की शिनाख्त की गई। पुलिस ने टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया। मुखबिर ने सूचना दी कि इस गिरोह के चार सदस्य नगर में घटना को अंजाम देने आए हैं। शाम साढ़े छह बजे पुलिस ने घेराबंदी कर चौमुखी मंदिर पर दो बाइकों पर खड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने टप्पेबाजी की घटना करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने एक अंगूठी, 9330 रुपये, दो मोटरसाइकिल और पर्चियों से भरा बैग बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए टप्पेबाजों के नाम बंटी गोस्वामी, राजेश, अमन और गौरव उर्फ गोला निवासी पृथ्वीनाथ फाटक जोगीपाड़ा कालोनी थाना शाहगंज आगरा बताया है।

राजेश और अमन हैं सगे भाई

पुलिस ने बताया कि टप्पेबाज जनपद के अलावा गैर जनपदों में भी टप्पेबाजी कर लोगों को गुमराह कर उनसे आभूषण, नकदी ठग ले जाते हैं। यह लोग पर्ची निकालते हैं। लोगों को पहले पर्ची में उनके इनाम निकालते हैं और फिर लालच देकर उसके सारे पैसे ठग लेते हैं। इसके बाद उनका साथी उसे रुपये उधार देकर उससे पर्ची खिंचवाता है। जब उस पर कर्ज हो जाता है तो उससे आभूषण अथवा अन्य सामान लेकर उसे भगा देते हैं। आगरा के मोहल्ला पृथ्वीनाथ फाटक के रहने वाले चार लोग पकड़ें हैं और की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि राजेश और अमन सगे भाई हैं। इसके साथ ही बंटी इनका भांजा है, जबकि गौरव पड़ोसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें