मैनपुरी। जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। रक्षाबंधन पर जनपद पहुंचे दो महिलाओं सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सुल्तानगंज के ग्राम कमलपुर में 60 वर्षीय महिला, जागीर के ग्राम मेदेपुर में 55 वर्षीय पुरुष, बेवर के ग्राम गढ़िया में 34 वर्षीय महिला तथा शहर में 47 वर्षीय महिला कि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। तीन संक्त्रस्मितों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं एक पॉजिटिव की स्वास्थ्य विभाग तलाश कर रहा है। जांच के समय उसके द्वारा दिया गया नंबर बंद जा रहा है। एक साथ चार कोरोना संक्त्रस्मित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सीएमओ ने बाहर से आने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए हैं । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएमओ ने कहा है कि अपने अपने क्षेत्रों में नजर रखें। बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच कराएं। एक भी संक्त्रस्मित पाया जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत दें। सीएमओ डॉ पीपी सिंह ने बताया चार लोग संक्त्रस्मित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्त्रस्मितों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है। सीएमओ ने बाहर से आने वाले लोंगों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने भी मास्क ना लगाने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। सीएमओ ने जिले के लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।