कासगंज। एटा रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर आई एक महिला अपने अन्य साथियों के साथ वहां रखा पर्स चुरा ले गई। महिला के जाते ही दुकानदार को आभास हो गया। इसके बाद दुकानदार ने अन्य लोगों के सहयोग से महिला को पकड़ लिया। महिला के पास से पर्स भी बरामद कर लिया।
थाना सिढ़पुरा अंतर्गत मोहल्ला किदवई नगर निवासी रोविन वर्मा ने तहरीर दी थी कि उसकी एटा रोड पर ज्वेलर्स की दुकान है। उसकी दुकान पर एक महिला आई। उसे अपनी दो जोड़ी पायल बेचने के लिए बोला। इसके बाद वहां काउंटर पर रखा पर्स अपने साथियों की मदद से छोटा पर्स चुरा कर ले गई। पर्स में आधार कार्ड व 7000 रुपये नकद रखे हुए थे। जब दुकानदार को पता लगा तो उसने आसपास की महिलाओं के सहयोग से महिला को रजमऊ के पास से पकड़ लिया। महिला ने बताया कि उसका नाम राविया उर्फ नगमा पुत्री शाबुद्दीन निवासी मोहनपुरा थाना सहावर है। इसके कब्जे से पर्स भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।