फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए कानून का विरोध कर रहे चार वाहन चालक गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। वाहन चालकों के लिए बने नए कानून को लेकर विरोध करते हुए कुछ वाहन चालकों ने हंगामा किया। नेशनल हाईवे पर एकत्र होकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चार वाहन चालकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब नेशनल हाईवे पर कुछ वाहन चालक एकत्र होकर हंगामा करने लगे। वह लोग वाहन चालकों के लिए लागू किए गए नए कानून का विरोध कर रहे थे। वाहनों को नेशनल हाइवे पर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे वाहन चालकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। वाहन चालक कुलदीप निवासी धरैंदा, अमित कुमार, अनुज सिंह, सौरभ निवासी करमुल्लापुर थाना छिबरामऊ को गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाने ले जाकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें