फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: चार उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, एक दिसंबर को होगा मतदान

Tue, 17 Nov 2020 03:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • चार प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम
  • शिक्षक पर 16 और स्नातक सीट पर 22 उम्मीदवार
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में नामांकन वापस लेने के दौरान उम्मीदवार एवं अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक क्षेत्र सीट से मंगलवार को नाम वापसी के दिन चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। स्नातक सीट से गीता, मधु तिवारी व अश्वनी सिंह तीनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। शिक्षक सीट से नृपेंद्र सिंह ने अपना नामांकन चुनाव से वापस लिया। शिक्षक सीट पर अब 16 और स्नातक सीट पर 22 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। एक दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन कक्ष में प्रेक्षक नीना शर्मा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर साहब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक दिसंबर को मतदान
एक दिसंबर को विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक (एमएलसी चुनाव) सीट के लिए मतदान गुलाबी एवं सफेद रंग के मतपत्रों से होगा। स्नातक के लिए सफेद रंग और शिक्षक के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र पर बैंगनी रंग के पैन से हिंदी के अंक एक, दो, तीन... लिखकर प्रत्याशियों की वरीयता लिखनी होगी। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा।

शिक्षक क्षेत्र निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। इस पर नाम हिंदी में लिखे होंगे। मतदेय स्थल पर मतदाता को मतदान करने के लिए हिंदी के शब्दों में प्रत्याशी के नाम के आगे एक, दो, तीन या चार... शब्दों में वरीयता लिखनी होगी। इसके लिए एक खास बैंगनी रंग का पैन मतपत्रों के पास पीठासीन अधिकारी रखेंगे। 
विज्ञापन


मतगणना में दो दिन का समय 

स्नातक व शिक्षक सीट पर एक दिसंबर को मतदान होने के बाद तीन दिसंबर को मतगणना होगी। 12 जिलों में स्नातक के 56 और शिक्षक सीट पर मतदान के लिए 28 मतदान केंद्र हैं। मत पेटिकाएं एकत्र करने में दो दिन का समय लगेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें