फोटो 1 खेरागढ़पथवारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार की रखी नींव, चेयरमैन ने किया भूमि पूजनमंदिर
खेरागढ़। नगला उदैया स्थित पथवारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू ने भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया। अध्यक्ष ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद रामबाबू राजपूत, हृदेश अग्रवाल, मुन्नालाल, राकेश भास्कर, अतर सिंह राजपूत, रघुनाथ राजपूत, पूर्व सभासद लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।