सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक छोटेलाल वर्मा
फतेहाबाद। तहसील में सोमवार को कुल 4.8 किमी लंबी दो सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। सड़कों का निर्माण 3.23 करोड़ रुपये से किया जाएगा। विधायक छोटेलाल वर्मा ने दोनों मार्गों का भूमि पूजन किया। ग्राम रिहावली से साकुरी खुर्द और पूरा गूगरन ब्राह्मणद से बीचकपुरा तक 2.38 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण होगा। पिन्नापुरा से नई आबादी शाला मार्ग तक 85 लाख 49 हजार रुपये की लागत से 1.3 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान बाबा राघव दास, प्रधान वीरभान सिंह गुर्जर, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और पिन्नापुरा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।